1:- कब्ज का उपचार
उपचार - 1:
2-5 ग्राम हरड के चूर्ण को गरम पानी में मिलाकर पीने से कब्ज ठीक हो जाती है|
उपचार - 2:
देर रात को कुछ भी खाने से परहेज करे, रात को खाना खाने के 2 घंटे बाद तक न सोये| दोपहर को भोजन के बाद छाछ पीने से कब्ज से छुटकारा मिलता है, पका हुआ पपीता खाने से भी कब्ज ठीक होती है|
उपचार - 3:
रात का रखा हुआ पानी सुबह बिना मुह धोये पीने से कभी कब्ज नही होता|
रात का रखा हुआ पानी सुबह बिना मुह धोये पीने से कभी कब्ज नही होता|
उपचार - 4:
1 चम्मच सौंफ का चूर्ण, तथा 2-3 चम्मच गुलकंद प्रतिदिन दोपहर के भोजन के कुछ समय पश्चात लेने से भी कब्ज दूर होती है|
उपचार - 5:
1 निम्बू का रस, 2-3 चम्मच शहद को 1 गिलास पानी में मिलाकर पीने से कब्ज ठीक हो जाता है|
2:- भख की कमी का उपचार
उपचार - 1:
1-3 ग्राम अदरक को छीलकर बारीक क़तर ले, उसमे थोडा सा सेंधा नामक मिलाकर दिन में एक बार भोजन से आधा घंटा पहले एक सप्ताह तक खाए| इससे हाजमा ठीक होगा तथा भूख भी लगने लगेगी|
उपचार - 2:
12 ग्राम सौंफ 6 ग्राम सफ़ेद जीरा को बारिक पीसकर छान ले, इसे 12 ग्राम खांड में मिलाकर कांच की शीशी में भर ले| 1-1 ग्राम के लगभग इसे सुबह_शाम ठन्डे पानी के साथ लेने से भूख लगने लगती है
3:- पेट में गैस बनने का उपचार
उपचार - 1:
खाना धीरे_धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाने से गैस की शिकायत कम होती है
उपचार - 2:
धूम्रपान, चुइंगगम आदि के प्रयोग से बचें
उपचार - 3:
नियमित व्यायाम करने से भी पाचन तंत्र ठीक होता है और गैस की समस्या कम होती हैनियमित व्यायाम करने से भी पाचन तंत्र ठीक होता है और गैस की समस्या कम होती है
उपचार - 4:
2 ग्राम को थोड़े से पानी में पीसकर पेस्ट बना ले| इस पेस्ट को नाभि पर और नाभि के आस पास लगाये| ऐसा करने से गैस जल्दी बहार हो जाती है|
4:- उल्टी / जी_मिचलाने का उपचार
उपचार - 1:
2 लौंग कूटकर 100 ग्राम पानी में उबालें, आधा पानी रहने पर स्वादानुसार मिश्री डालकर पी ले और करवट ले कर सो जाएँ| 2-3 बार दिन में ऐसा करने से उल्टियां ठीक हो जायेंगी
उपचार - 2:
3 लौंग पीस कर, 50 ग्राम पानी में मिलाकर थोडा गर्म करे, इस पाने को पीने से जी_मिचलाना ठीक होता है
उपचार - 3:
चक्कर आने पर भी लौंग का प्रयोग फायदेमंद होता है
उपचार - 4:
गर्भावस्था में उल्टियां आने पर 2 लौंग मिश्री के साथ पीसकर, आधा कप गर्म पानी में मिलकर देने से आराम मिलता है
5:- बच्चे को कब्ज होने पर उपचार
उपचार - 1:
बड़ी हरड को पानी में घिसे, उसमे चने के दाने जितना काला नमक मिलाएं, इस मिश्रण को दिन में 3 बार गुनगुने पानी के साथ बच्चे को पिलाये, कब्ज से शीघ्र ही राहत मिलेगी
उपचार - 2:
नीम के तेल का फाहा भर कर गुदा में लागाये, शीघ्र ही बच्चो को कब्ज से राहत मिलेगी
6:- बच्चो के पेट में कीड़े होने पर उपचार
उपचार - 1:
केले की जड़ को सुखाकर, पीसकर चूर्ण बना ले, 2 चुटकी चूर्ण गुनगुने पानी के साथ बच्चो को खिलाएं, 2-3 दिन में पेट के कीड़े नष्ट हो जाएंगे
उपचार - 2:
काले जीरे का चूर्ण शहद के साथ मिलाकर बच्चो को चटायें, ऐसा करने से पेट के कीड़े नष्ट हो जाएंगे
अस्वीकरण: इस साइट पर उपलब्ध सभी जानकारी और लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं। यहाँ पर दी गयी जानकारी का उपयोग किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या बीमारी के निदान या उपचार हेतु बिना विशेषज्ञ की सलाह के नहीं किया जाना चाहिए। चिकित्सा परीक्षण और उपचार के लिए हमेशा एक योग्य चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।