ब्लॉग आर्काइव

गुरुवार, 17 जनवरी 2019

मेष लग्न ग्रह उच्च राशि नीच राशि स्‍वग्रह राशि 1 सूर्य,मेष तुला सिंह 2 चन्द्रमा, वृषभ वृश्चिक कर्क 3 मंगल, मकर कर्क मेष, वृश्चिक 4 बुध, कन्या मीन मिथुन, कन्या 5 गुरू, कर्क मकर धनु, मीन 6 शुक्र, मीन कन्या वृषभ, तुला 7 शनि, तुला मेष मकर, कुम्भ 8 राहु, धनु मिथुन 9 केतु मिथुन धनु

मेष लग्न
 
मेष लग्न के जातक देखने में दुबले-पतले अर्थात् ना अधिक मोटे और ना ही अधिक पतलेलेकिन अन्दर से मजबूत एवं कठोर होते हैं। मेष लग्न चर लग्न है अर्थात् चलायमान। ये एक जगह टिककर नहीं बैठ सकते हैं निरन्तर क्रियाशील रहना इनके स्वभाव में होता है। लग्न के स्वामी मंगल होने की वजह से सेनापति की भांति अनुशासनप्रिय होते हैं। इन्हें किसी भी कार्य में बैठे रहना पसंद नहीं होता है।
 
ये एक साथ कई कार्य शुरू करते हैं। इन्हें प्रतीक्षा करना पसंद नहीं होता है इसलिए तुरन्त परिणाम न आने पर काम को बीच में ही छो़डने की प्रवृत्ति रखते हैं और अपने इसी स्वभाव के कारण कोई भी कार्य पूरा नहीं कर पाते हैं। मेष लग्न अग्नि तत्त्व लग्न है इसलिए आपको तेज मसालेदार खाना पसंद होता है।
 
तेज मसालेदार भोजन करने की वजह से आपको पित्त संबंधी समस्याएँ अधिक रहती है। आपको अपने खान-पान में कम मसाले वाला भोजन उपयोग करना चाहिए और पानी अधिक से अधिक पीना चाहिए। मसाले वाला तीखा भोजन करने की वजह से आपको पेट संबंधी समस्या भी रहती है।
अग्नि तत्त्व होने से आपको क्रोध बहुत अधिक आता है लेकिन जितनी शीघ्रता से क्रोध आता है उतनी शीघ्रता से उतर भी जाता है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा व्यर्थ में ही आपके विरोधी बनते चले जायेंगे। 
 
मेष लग्न का चिह्न मेढ़ा होता है जिस प्रकार मेढ़ा बिना सोचे-समझे अपने शत्रु पर वार करता है उसी प्रकार मेष लग्न वाले जातक भी बिना सोचेबिना सामने वाले की शक्ति का आंकलन किये कार्य करते हैं। अपने संबंधों में मधुरता बनाये रखने के लिए आपको अपनी वाणी एवं व्यवहार में विनम्रता लानी चाहिए।
 
आपको अपने स्वभाव में धैर्य धारण करना चाहिए। आप अत्यधिक महत्वकांक्षी होते हैं। अपनी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति के लिए आप लगातार मेहनत करते हैं। आपको योजना बनाना पसंद होता हैनेतृत्व करना पसंद होता है लेकिन किसी के निर्देशन में कार्य करना पसंद नहीं होता है। मेष लग्न के जातक दिल के साफ होते हैं तथा जो भी कहना होता है उसे सामने ही बोल देते हैं।


वृषभ लग्न
 
वृषभ लग्न के जातकों का छोटा कदलेकिन आकर्षक व्यक्तित्व होता है। स्थिर लग्न होने से इनका स्वभाव स्थिरता लिये हुए होता है। ये जो भी कार्य करते हैं उसे पूरा करके ही हटते हैं। राशि चिह्न बैल होने की वजह से ये अत्यंत मेहनती होते हैं तथा लगातार कार्य करते रहना इनका व्यवहार हैं। आप इनसे प्यार से कुछ भी करा सकते हैं लेकिन जबरदस्ती करने पर ये बैल की भाँतिअड़ियल हो जाते हैंउस स्थिति में इनसे कुछ भी कराना मुश्किल होता है। 
 
ये जिद्दी होते हैंइन्हें अपनी जिद्द को छो़डने का प्रयास करना चाहिए। पृथ्वी तत्त्व होने से सहनशीलता का भाव इनमें कूट-कूट कर भरा होता है। जब तक इनसे सहन होता हैकरते जाते हैं। अधिक सहन करने की वजह से कई बार गंभीर बीमारियों से ग्रस्त भी हो जाते हैं। 
 
अत्यधिक मेहनत करने एवं लगातार बिना रूके काम करने की अपनी आदत की वजह से आप अपने खानपान पर भी ध्यान नहीं देते हैं और आपको गैस से संबंधित रोग हो सकते हैं। लेकिन जब किसी की सहायता करते हैं तो अपनी पूर्व शक्ति लगा देते हैं। काम के साथ आपको अपने खाने-पीने पर भी ध्यान देना चाहिए। लंबे समय तक भूखे ना रहकर बीच-बीच में थो़डा-थो़डा खाना चाहिए।
 
शुक्र के प्रभाव होने से अपने कार्यस्थल पर आप हर आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हैं। आप अपने पहनावे पर बहुत अधिक ध्यान देते हैं। समय के साथ अपने रहन-सहन में आप परिवर्तन करते रहते हैं। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना आपको पसंद होता है।
 
हर वस्तु को नियत स्थान पर रखना,  हाथ में लिया गया प्रत्येक कार्य पूर्ण करना,  प्रत्येक सुन्दर वस्तु की ओर आप आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। आपको ये लगता है कि आप सही हैं,  गुस्से में आप यह भी भूल जाते हैं कि सामने वाला भी सही हो सकता है। अपने क्रोध एवं क्रोध की स्थिति में किसी के बारे में बनने वाली अपनी सोच को आपको बदलना चाहिए।

मिथुन लग्न

मिथुन लग्न पर बुध का प्रभाव होता है। आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं आपका मस्तिष्क सदैव विचारमान व गतिमान रहता है इसलिए हर समय कुछ न कुछ आपके मस्तिष्क में चलता रहता है। आपके व्यक्तित्व में सुकोमलता और बालसुलभ क्रियायें सभी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। 

लग्न के स्वामी बुध होने की वजह से कठिन से कठिन काम को भी आप अपनी बुद्धि कौशल से आसान बना लेते हैं। जिन विषयों में जितनी गहराई अधिक होती है उनके प्रति आपका झुकाव उतना ही अधिक होता हैइसलिए गणित जैसे कठिन विषय के प्रति आपका झुकाव अधिक होता है। आपका मजाकिया स्वभाव होता है कई बार लोग आपकी मजाक को आसानी से नहीं समझ पाते हैं और आपसे नाराज तक हो जाते हैं। 
 
मिथुन लग्न के जातक मध्यम कद के होते हैं। शारीरिक श्रम आपके व्यक्तित्व का हिस्सा नहीं बन जाता है क्योंकि काफी कर्यो का प्रबंधन आप बुद्धि कौशल से सम्पन्न कर लेते हैं। द्विस्वभाव लग्न होने से आपके स्वभाव में भी दोहरापन (वास्तव में लचीलापन) होता है। 
 
समय के अनुसार अपने व्यवहार को बदल लेना अथवा हर परिस्थिति में स्वयं को ढाल लेना,वातावरण को अपने अनुसार ढाल लेना या स्वयं वातावरण के अनुसार ढल जाना आपके स्वभाव की विशेषता होती है। मिथुन लग्न का चिह्न स्त्री-पुरूष का जो़डाजिसमें पुरूष के हाथ में गदा एवं स्त्री के हाथ में वीणा हैजिससे कभी ये कठोर स्वभाव एवं कभी बिल्कुल कोमल व्यवहार लिये होते हैं।
 
मिथुन लग्न के जातक अकेले नहीं रह सकते हैं। आपको मित्रों के साथ बैठना अच्छा लगता है। आप हर आयु वर्ग के व्यक्ति के साथ मित्रता कर भी लेते हैं और उसे निभा भी लेते हैं। आप हर तरह के माहौल में स्वयं को ढाल लेते हैं। प्रत्येक तरह का भोजन आपको पसंद होता है। आप मिश्रित प्रकृति होने के कारण आपको रोग भी मिश्रित अर्थात् कई प्रकार के ही होते हैं। 
 
आपको खान-पान में विशेष रूप से घर से बाहर के खाने का परहेज करना चाहिए। अपनी बहुमुखी प्रतिभा के ही कारण आप कई क्षेत्रों में प्रसिद्धि हासिल करते हैं। आपका व्यवहारिक ज्ञान अच्छा होता है। किसी भी व्यक्ति से अपना कोई काम कैसे करवाया जायेयह व्यवहार कुशलता आपको अच्छी तरह से आती है। हर चीज को सीखने एवं पाने की ललक आप मे रहती है। आप खाली नहीं बैठ सकते हैं। हर समय व्यस्त रहना कुछ नया करने की इच्छा आपमें रहती है। आपका हँसमुख स्वभाव आपको हर जगह लोकप्रिय बनाता है।


कर्क लग्न
 
कर्क लग्न पर चन्द्रमा का प्रभाव होने से आप अति संवेदनशील होते हैं। कर्क लग्न जोकि एक जलतत्त्व है इसलिए जिस प्रकार जल अपने लिए रास्ता बना ही लेता है उसी प्रकार कर्क लग्न के व्यक्ति भी अपना कार्य निकाल ही लेते हैं। चर लग्न है इसलिए लगातार कार्य करना आपका स्वभाव होता है। आपको जलीय स्थानों के नजदीक रहना अधिक प्रिय होता है।
 
ठण़्डी जगहों पर रहना एवं ठण्डी वस्तुओं का सेवन आपको अधिक प्रिय होता है। ठण्डी वस्तुओं के अत्यधिक सेवन से आपको कफ संबंधी समस्या अधिक होती है अत: आपको गर्म वस्तुओं का सेवन भी करना चाहिए। कर्क लग्न के जातक जिनके साथ भावनात्मक रूप से जु़ड जाते हैंउनकी सुरक्षा अपनी जिम्मेदारी मान लेते हैं उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं तथा जिनसे शत्रुता हो जाती है उन्हें बर्बाद करने के लिए कोई कसर नहीं छो़डते हैं।
 
लगातार कार्य करना आपका स्वभाव होता हैबिना थके निरन्तर कार्य करना आपके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालता है। आपको अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना चाहिए। कार्य के घण्टो में से थो़डा समय आराम के लिए भी निकालें। कर्क लग्न के जातक पतले तथा मध्यम कद के होते हैं। जिस प्रकार केक़डा (कर्क राशि का प्रतीक चिह्न) जल एवं भूमि दोनों जगह समायोजन कर लेता है उसी प्रकार कर्क लग्न के व्यक्ति भी हर परिस्थिति में स्वयं को ढाल लेते हैं। 
 
इनकी जीवनशैली ऎश्वर्यपूर्ण होती है। ये अत्यंत धैर्यवान होते हैं कठिन से कठिन समय मे भी घबराते नहीं है। आप अत्यधिक भावनात्मक होते हैं इसलिए आपके निर्णय कई बार गलत भी हो जाते हैं। आपके स्वभाव में कई बार जिद्दीपन आ जाता है। 
 
अपने स्वभाव के इस नकारात्मक पक्ष को छो़डने का प्रयास आपको करना चाहिए। कर्क लग्न वाले जातकों के भाव जब तक बिल्कुल सिर पर नहीं जाते हैंतब तक वो गंभीर नहीं होते हैं लेकिन जब किसी काम को करने की ठान लेंतो उसे करके ही बैठते हैं। इस लग्न में जन्में जातकों के जीवन में अचानक ही परिवर्तन आते हैं।


सिंह लग्न
 
सिंह लग्न के जातक अत्यंत तेजस्वी एवं आत्मविश्वासी होते हैं। अग्नि की ही भांति ऊर्जावान होते हैं किसी भी कार्य को करने से पीछे नहीं हटते हैं जो कार्य प्रारंभ करते हैं उसे पूरा करके ही बैठते हैं। नीतियाँ बनाना एवं उन पर कार्य करना इन्हें पसंद होता है। अनुशासनहीनता इन्हें बर्दाश्त नहीं होती है। जो नियम ये बनाते हैंउन पर स्वयं भी कार्य करते हैं और दूसरों से करवाते भी है। अपना मान सम्मान इन्हें बहुत प्रिय होता है।
 
यदि किसी से कोई वादा करते हैं तो उसे निभाते हैं। ये सब के साथ न तो धुल-मिल नहीं पाते नहीं ये पसंद करते हैं। इन्हें केवल अपने स्तर के व्यक्तियों के साथ ही उठना-बैठना पसंद होता है। स्थिर लग्न होने से इनके स्वभाव एवं व्यवहार में भी स्थिरता होती है। 
 
यह जो भी कहते हैंउस पर अंत तक स्थिर रहते हैं। जिस भी कार्य को ये शुरू करते हैं उससे अंत तक जु़डे रहते हैं। जैसा व्यवहार ये दूसरों के साथ करते हैं,वैसे ही व्यवहार की अपेक्षा अपने लिए भी रखते हैं और ऎसा न होने पर तीखा बोलने से भी पीछे नहीं हटते हैं। सिंह लग्न के स्वामी क्योंकि सूर्य हैंइसलिए इस लग्न के व्यक्ति राजस्वी गुण लिये होते हैं। ऎशोआराम का जीवन पसंद होता है। 
 
कार्य करवाना इन्हें पसंद होता हैस्वयं कार्य करना पसंद नहीं होता है। किसी और के द्वारा किया या कार्य इन्हें पसंद नहीं आता हैचाहे वह कितना ही अच्छा किया गया हो। जल्दी से किसी की बात मानना या उस पर सहमत होना इनके लिए मुश्किल होता है जो इनके संरक्षण में आता हैउसको पूर्ण रूप से सहायता करते हैं। 
 
ये मानसिक और प्रशासनिक कार्य अच्छे से करते हैं शारीरिक कार्य करना इनको पसंद नहीं होता है। सिंह लग्न के व्यक्ति जिनसे प्यार अथवा मित्रता करते हैं उस पर केवल अपना ही अधिकार समझते हैं और ये ईर्ष्या की हद तक होता है। 
 
सिंह लग्न के जातक मध्यम कद एवं संतुलित व्यक्तित्व के व्यक्ति होते हैं। इनका शारीरिक गठन संतुलन लिये हुए होता है। ये दयालु प्रवृत्ति के होते हैं,सबके लिए समान व्यवहार इनके मन में होता है। ये अपनी परम्पराओं से बहुत अधिक जु़डे होते हैं। उन्हें निभाना इनके स्वभाव में होता है।
 
अत्यधिक क्रोध करना एवं तीखा राजसी भोजना अधिक करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। अपने खान-पान पर एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपको पित्त से संबंधित परेशानी हो सकती है। पानी का सेवन अधिक करें। अपने राजसी एवं ऎश्वर्यशाली जीवनशैली पर नियंत्रण रखें। अति किसी भी चीज की हानिकारक होती है।
कन्या लग्न
 
कन्या लग्न में उत्पन्न जातक मध्यम कद के होते हैं। लग्न पर बुध का प्रभाव होने से आप अत्यंत बुद्धिमान होते हैं। आपका व्यक्तित्व ऎसा होता है कि कोई भी सहजता से आपकी ओर आकर्षित हो जाता है। आपका मस्तिष्क अत्यंत रचनात्मक होता है। नित नये विचारों को जन्म देना एवं उस पर कार्य करना आपका स्वभाव है। 
 
पृथ्वी तत्त्व होने से जिस प्रकार पृथ्वी सभी को धारण करती है उसी प्रकार आपके अन्दर भी सहनशीलता कूट-कूट कर भरी होती है। आप जब तक सहा जाये,सहते हैं और यही हर बात को सहन करने की आपकी आदत गंभीर रोगों को जन्म देती है। वायु प्रकृति होने से आप स्वयं को हर परिस्थिति में ढाल लेते हैं। कितनी भी कठिन समस्या हो आप अपना मानसिक संतुलन बनाये रखते हैं तथा समस्याओं से घबराते नहीं है। आप सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को खुश रखने का प्रयास करते हैं जो किसी के लिए भी संभव नहीं है।
 
आप बिल्कुल साफ दिल के व्यक्ति है। आप छल-कपट नहीं जानते हैंलेकिन किसी कार्य को करने के लिए जिस रणनीति की आवश्यकता है उसका इस्तेमाल आप अवश्य करते हैं। आप स्वयं से जु़डे प्रत्येक व्यक्ति से स्त्रेह करते हैं। प्रत्येक कार्य की लाभ-हानि सोचकर ही आप उस पर कार्य करते हैं। आपका आचरण शुद्ध एवं साफ होता है। किसी के भी प्रति अपने मन में कोई गलत बात नहीं रखते हैं। सभी को माफ करने का स्वभावविपरीत परिस्थितियों में धैर्य रखना एवं समस्याओं का समाधान निकालना की क्षमता आपको विशिष्ठ व्यक्तित्व बनाता है।
 
आप अपनी समस्या सब को नहीं बताते हैं तथा कितनी भी ब़डी समस्या हो आपको देखकर नहीं लगता है कि आप परेशानी में है। सभी प्रकार का भोजन आपको पसंद होता है। जीवन के एक हिस्से में आप सब कुछ नया खाना पसंद करते हैंलेकिन दूसरे हिस्से में आप अपने खान-पान को लेकर अत्यंत जागरूक हो जाते हैं और अपनी सेहत का ध्यान रखते हुये ही खान-पान लेते हैं। आपको गीत-संगीत का शौक होता हैजिसे पूरा करने के लिए आप अपने घर पर पूर्ण व्यवस्था रखते हैं।
 
ये जरूरत प़डने पर सबकी मदद करते हैं। हर संभव सहायता करने के लिए ये तैयार रहते हैं। द्विस्वभाव लग्न होने से कभी तो बहुत भावुक होते हैं तथा कभी इतने कठोर हो जाते हैं कि दूसरे लोग आश्चर्य में प़ड जाते हैं। ये सभी के लिए बहुत करते हैंलेकिन बदले में उचित व्यवहार नहीं मिलने पर उदास एवं दु:खी हो जाते हैं।
 
आपके स्वभाव में अत्यंत कोमलता एवं दूसरों के लिए ममता होती हैलेकिन स्वभाव की यही अत्यधिक कोमलता आपके व्यक्तित्व का नकारात्मक पक्ष भी बन जाता हैजिसका अन्य लोग सद्पयोग करते हैं। हर कार्य को समय से करनाप्रत्येक वस्तु को उसके सही स्थान पर ही रखना इनका स्वभाव होता है। लग्नेश बुध के कारण भाषा पर अच्छी पक़ड एवं वाणी की कुशलता तथा किसी भी बात का तर्कपूर्ण तथ्य ये चाहते हैं। किसी भी बात के ठोस तर्क के बिना ये उसे स्वीकार नहीं करते हैं। शुरू में सब कुछ सहन करना और एक दिन अचानक क्रोधित होना आपको और सामने वाले दोनों के लिए घातक होता है इसलिए समस्याओं को साथ के साथ खत्म करते चलने की अपनी आदत बनाइयें।

तुला लग्न
 
तुला लग्न का स्वामी शुक्र होने के कारण व्यक्ति के व्यक्तित्व में शुक्र का प्रभाव दिखाई देता हैं। इनका ब़डा चेहरासुन्दर और विशाल आँखें,घुंघराले बाल,मध्यम कद और सामान्य शरीर होता है। इनके चेहरे पर एक विशेष आकर्षण होता हैजिस कारण लोग इनकी ओर खींचे चले जाते हैं। 
 
इनका स्वभाव सौम्यता लिये होता है क्योंकि उनको स्वभाव में सब कुछ संतुलित करके चलने की आदत विद्यमान होती है। परन्तु कभी-कभी ये जितने सौम्य होते हैंजरूरत प़डने पर उतने ही कठोर भी बन जाते हैं। ऎसे व्यक्ति व्यवहार पसंद होते हैं और सबको साथ लेकर चलने की प्रवृत्ति होने के कारण सबके साथ एक समान व्यवहार करते हैं।
 
ऎसे व्यक्ति को भोग विलास की वस्तुओं का उपभोग करना और खरीदना ज्यादा पसंद होता है। नई टेक्नोलॉजी इन्हें पसंद होती है। ये व्यक्ति नये चिन्तन व परीक्षण करने वाले (क्रियटिव) होते हैं और संगीत,गायननृत्यएक्टिंग आदि चीजें पसंद करते हैं और ये गुण भी इनमें विद्यमान रहते हैं। ऎसे व्यक्ति अपनी साज-सज्जा और कप़डों पर विशेष रूप से ध्यान रखते हैं। 
 
जिस प्रकार वायु होती है कि एहसास कराया और निकल गई उसी प्रकार ऎसे व्यक्ति अपना काम निकाल कर कब चले जाते हैंपता ही नहीं चलता। ऎसे व्यक्ति अच्छा खाने और अच्छा पहनने के शौकीन होते हैं।
 
इन्हें वात संबंधी पेरशानी अधिक रहती है। तुला लग्न के साथ-साथ अगर शुक्र बलवान हो तो इनके काम संबंधी बातें बढ़ जाती हैं तो ऎसे व्यक्ति को अपनी कार्य प्रणाली में पेंटिग्ससंगीतनृत्य आदि क्रेटिविटी को भी शामिल कर लेना चाहिए। ऎसे व्यक्तियों के ऑफिस में इंटीरियर बहुत अच्छा देखने को मिलता है।
 
ऎसे व्यक्तियों की फ्रैण्डलिस्ट में महिला मित्रों की संख्या अधिक होती है। ऎसे व्यक्ति बहुत जल्दी ही हर माहौल में समझौता कर लेते हैंचाहे वो थो़डा आधुनिक हो या पारम्परिक। हमेशा इनका अलग ही रूप देखने को मिलता है। ऎस व्यक्तियों मे हाजिर जवाब क्षमता अद्भूत होती है और पहनावा भी अच्छा होता है। इनके अन्दर राजाओं की तरह रहन-सहन,खान-पान वाले गुण पाये जाते हैं। ऎसे व्यक्ति अच्छे बिजनसमैन साबित होते हैं। 

ऎसे व्यक्ति एक जगह टिक कर नहीं बैठ सकते। इन्हें हमेशा किसी ना किसी काम की आवश्यकता होती है,नहीं तो इनका समय अपने शौक को पूरा करने में व्यतीत हो जाता है। ऎसे व्यक्ति आदर्शवादी होते हैं और साहित्यप्रिय होने के कारण इनकी लेखन क्षमता भी अच्छी होती है। इनका वायु तत्त्व होने के कारण ये लोग अक्सर योजनाएं बनाते हुए मिल जाते हैं परन्तु उन पर क्रियान्वयन नहीं कर पाते।


वृश्चिक लग्न
इनके व्यक्तित्व पर मंगल का प्रभाव अधिक देखने को मिलता है। ये लम्बे और पतले होते हैं। स्वभाव में उग्रता होने के कारण नेतृत्व शक्ति अच्छी होती है परन्तु स्थिर स्वभाव होने के कारण जीवन में स्थिरता रहती है। हर काम को टिक कर करते हैं। जल तत्त्व होने के कारण जिस तरह जल कभी बहुत शान्त और कभी उसमें उग्रता आने पर सब-कुछ तहस-नहस कर देता है वहीं बातें इनमें भी पायी जाती हैं। इसलिए इन्हें अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाये रखना चाहिए क्योंकि ऎसे में अक्सर ये लोग अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। 
बिच्छु का चिह्न होने के कारण जिस तरह बिच्छु पीछे से डंक मारता है उसी प्रकार ऎसे व्यक्ति जब किसी बात पर रिएक्ट करना होता है तो साथ के साथ न करके बाद में उस बात का बदला अवश्य लेते हैंजो कभी-कभी खतरनाक साबित हो जाता है। ऎसे व्यक्ति बहुत जल्दी घुल-मिल जाते हैं और सभी के बीच में अपनी जगह बना लेते हैं। ऎसे व्यक्तियों की याददाश्त बहुत अच्छी होती है और कुछ भी भूलते नहीं है। ऎसे व्यक्तियों में सहन शक्ति बहुत होती है। ऎसे व्यक्तियों को चटपटा खाना पसंद होता है। परन्तु इन्हें तीखा नहीं खाना चाहिये अन्यथा शरीर में पित प्रकृति बढ़ जाने से परेशानी उठानी प़ड सकती है।
इनके स्वभाव में क्रोध रहता है परन्तु दिल के नरम होते हैं। इन्हें मैनेजमेंट पसंद होता है। अनुशासनहीनता इन्हें पसंद नहीं होती हैन तो ये कर पाते हैं और ना ही सहन कर पाते हैं। इनमें उदारता का गुण भी मिलता है। ये चंचल मस्तिष्क वाले तथा अधिक भावुक प्रकृति के होते हैंजिस कारण इन्हें छोटी-छोटी बातों का बुरा लग जाता है। इन्हें अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाये रखना चाहिए और भोजन समय पर करना चाहिए। ये आराम पसंद होते हैं।

परन्तु अगर मैनेजमेंट इनके हाथों में हो तो उसे बखूबी निभाते हैं। ये लोग दृढ़ निश्चयी होते हैं जिस कारण अपने निर्णय पर टिके रहते हैं। कभी-कभी वह प्रकृति नुकसानदेय साबित होता है क्योंकि ये लोग अपने गलत निर्णयों पर भी स्थिर रहते हैं। इन्हें चाहिए कि जब कोई प्रिय या वरिष्ठ साथी/रिश्तेदार समझाएं तो अपने निर्णयों का पुनर्विलोकन चाहिए। ये लोग योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हैंचाहे उसके लिए इन्हें कितना भी इंतजार करना प़डे। इनमें धैर्य और संयम की प्रधानता होती है।


धनु लग्न
 
इनके व्यक्तित्व में गुरू का प्रभाव देखने को मिलता हैजिस कारण ये लोग आस्तिक और दर्शन शास्त्र में रूचि रखते हैं। इनकी छाती पुष्ठ और ऊंची है और ब़डा शरीर होने के साथ-साथ कद सामान्य होता है। इनकी कफ विकृत्ति होने के कारण इन पर मौसम के परिवर्तन का बहुत जल्दी प्रभाव प़डता हैजिसके लिए इन्हें सादा पानी और आयुर्वेदिक दवाइयों का अधिक प्रयोग करना चाहिए। ऎसे व्यक्तियों की आध्यात्म और ज्योतिष के प्रति रूचि अधिक होती है। 
 
ऎसे व्यक्ति बुद्धिमान होते हैं। ऎसे व्यक्ति सबसे श्रेष्ठ होते हैं और बहुत ज्ञाता होते हैंलेकिन अगर गुरू बहुत बलवान हो जाये तो ऎसे व्यक्तियों में अपने ज्ञान को लेकर थो़डा अहंकार भी आ जाता है और वह अपने ज्ञान का बखान करने लगते हैं।
 
ऎसे व्यक्ति अपनी बातों में गंभीरता लिये होते हैं। धनीसम्मानित और समाज में प्रतिष्ठित होते हैं। ये लोग अच्छे सलाहकार साबित होते हैंपरन्तु बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें अन्यथा आलोचना के पात्र बन सकते हैं। इन लोगों की वित्त प्रबंधन/सलाह अच्छी होती है। ये लोग पैसों का हिसाब-किताब भलीभांति रख पाते हैं। ऎसे व्यक्तियों में लगातार अपने लक्ष्य की ओर केन्द्रित रहते हैं और जब तक उसको प्राप्त नहीं कर लेतेतब तक शान्ति से नहीं बैठते हैं। 
 
ऎसे व्यक्ति हमेशा प्रसन्नचित्त अवस्था में रहते हैं। ऎसे व्यक्तियों की ज्यादातर रूचि अपने पारम्परिक व्यवसायों को आगे बढ़ाने में ही रहती है। इस गुण के कारण कभी-कभी थो़डे पुराने विचार व्यक्तित्व में मुख्य रूप से केन्द्रित होने लगते हैं। इनमें दूरदर्शिता का गुण भी देखा जाता है जिस कारण इनके कार्यो में हानि की मात्रा में भी कमी आती है। ये लोग ईश्वरप्रिय होने के कारण गलत कार्यो से दूरी बनाये रखते हैं और कभी-कभी चिन्तित भी हो जाते हैं।
 
ये लोग आदर्शवादी होने के कारण उत्साही रहते हैं। इन लोगों में छल-कपट की भावना नहीं होती और कभी इनके साथ ऎसा होने पर ये लोग काफी समय तक उस बारे में सोचते रहते हैंतो इन्हें अपनी इस आदत का बदलने का प्रयास करना चाहिए। इन लोगों को मीठा अधिक पसंद होता है जिस कारण ये थो़डे मोटे होते हैं और इन्हें मीठे का सेवन कम करना चाहिए। क्योंकि इनमें डायबिटिज होने की भी संभावना बनी रहती है। 

कभी-कभी अन्य लोग इन्हें दूसरों के खिलाफ भ़डकाने का प्रयास करते हैंपरन्तु ये लोग अपनी सूझ-बूझ और समझदारी का परिचय देते हुए उन बातों पर गौर नहीं करते। ये लोग ईमानदार होते हैं। ये लोग खजांची होते हैं। धन संयम/प्रबंधन (वर्तमान में वित्तीय प्रबंधक या सलाहकार) की कला से ओतप्रोत रहते हैं।


मकर लग्न
 
इनके व्यक्तित्व पर शनि का प्रभाव दिखाई प़डता है। इनकी आँखें गहरी और सुन्दर होती है। इनका कद लम्बा परन्तु शरीर से ये पतले होते हैं। मेहनती होते हैं,इसलिए बिना रूके निरन्तर कार्य करते रहते हैंजिस कारण इनके किये हुए कार्यो में गलतियों की संभावना कम रहती है। ये लोग जितने मेहनती होते हैंकभी-कभी उतने ही आलसी भी हो जाते हैं। 
 
ऎसे व्यक्ति दृढ़ निश्चयी और संयमी होते हैं। जीवन से आने वाली बाधाओं से घबराते नहीं हैंबल्कि उनका डटकर मुकाबला करते हैं। अगर ये लोग बदला लेने पर आ जाये तो पीछे नहीं हटते। दूसरों की मदद करने वाले होते हैं। ये लोग हँसमुख होते हैं। 
 
ये लोग खर्चीलें होते हैंइन्हें धन बचाने की आदत शुरू से करनी चाहिए। ये लोग कम समय में किसी भी परिस्थिति में अपने का ढालने में दक्ष होते हैं। इनके जीवन में बहुत सारी इच्छाएँ होती हैं परन्तु इनकी सफलता धीरे-धीरे मिलती है। इनमें झुककर चलने की आदत होती हैये लोग अपनी आँखें नीची करके चलते हैं। इनका सिर ब़डा और नाक लम्बी होती है।
 
ये लोग जितने समझदार दिखते हैंउससे ज्यादा समझदार होते हैं। ऎसे व्यक्ति गलत बातें सहन नहीं कर पाते चाहे उस विरोध में अकेले ही रह जाये। ऎसा करना कभी-कभी घातक सिद्ध होता है। इसलिए अपने आप संयम बनाये रखें और ज्यादा क्रोध ना करें। ऎसे व्यक्ति अपनी समझदारी और सूझ-बूझ का परिचय देते हुए ब़डी ही आसानी से अपना कार्य करवा लेते हैं। 
 
हर विषय में इनकी रूचि रहती है और हर क्षेत्र में सफलता पाना चाहे हैं और अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल कर भी लेते हैं। इनको न्याय पसंद होता है और कभी किसी के साथ धोखा नहीं करते। ऎसे व्यक्ति बहुत जल्दी असफलता मिलने पर निराश हो जाते हैं परन्तु थो़डी देर अकेले समय बिताने पर सोच-विचार करके निराशा से बाहर भी आ जाते हैं और अपने कार्यो में जुट जाते हैं। ऎसे व्यक्ति फिजूल की बातें में अपना वक्त जाया नहीं करते और अपने भविष्य के बारे में सोचते हैं।
 
कभी-कभी आलस्य आने पर ये लोग अपना पूरा-पूरा दिन तक खराब कर देते हैं और फिर इन्हें इस बात का अफसोस होता है। इन्हें अपने आलस्य को छो़डकर कार्यो में जुट जाना चाहिए। ये लोग परोपकारी होते हैं और अनुशासन पसंद करते हैं। अपने सिद्धान्तों पर जीतेे हैं और लोगों से भी वही उम्मीद करते हैं अन्यथा दण्ड देने से भी पीछे नहीं हटते हैं। इन्हें अपना एकाधिकार पसंद होता है इसलिये ऎसे व्यक्तियों के ज्यादा मित्रगण नहीं होते क्योंकि ये किसी पर विश्वास नहीं कर पाते हैं।


कुंभ लग्न
 
कुंभ लग्न के व्यक्तित्व पर शनि का प्रभाव दिखाई प़डता है। ऎसे व्यक्ति लम्बेपतले,सुन्दर और आकर्षित दिखते हैं। कमर थो़डी-सी झुकी हुई या हल्का सा झुककर चलन इनकी आदत में शुमार होता है। इनकी आँखें गहरी होती हैं और नीचे की ओर देखकर ही चलते हैं। ऎसे व्यक्ति दिल के साफ और महत्त्वकांक्षी होते हैं। अपने कार्यो में किसी का हस्तक्षेप सहन नहीं करते। 
 
ऎसे व्यक्ति परोपकारी और उदार होते हैं। ऎसे व्यक्ति चि़डचि़डे होते हैं और समूह के साथ कार्य करना अच्छा लगता है इसलिए उनके मित्र भी अधिक होते हैं। इन्हें लोगों को साथ लेकर चलना अच्छा लगता है।
 
परन्तु ये अपने द्वारा किये हुए कार्यो का श्रेय लेने से बचते हैं और हमेशा पीछे रहकर ही कार्य करना पसंद होता है। ये लोग थो़डे शर्मीले होते हैं इसलिए भी़ड में आकर अपनी बात नहीं कह पाते। इन्हें खुलकर अपनी बात कहने का प्रयास करना चाहिए। ये जितने अच्छे लेखक साबित होते हैंउतना वाक्-कौशल नहीं होते हैंइन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता हैपरन्तु जितनी जल्दी आता हैउतनी ही जल्दी शान्त भी हो जाता है। ऎसे व्यक्तियों की साहित्य में रूचि होती है और अच्छे साहित्यकार के रूप में भी सामने आते हैं। 
 
इन्हें अपने व्यवहार में थो़डा-सा परिवर्तन करना चाहिए। दूसरों की बातें सुनना और अपनी बातों को खुलकर बोलने की आदत डालनी चाहिए। ऎसे व्यक्ति कठोर परिश्रमी होती हैं परन्तु कभी-कभी आलसी भी हो जाते हैं। इन्हें आलस्य को त्यागकर कार्यो में लगे रहना चाहिए।
 
ऎसे व्यक्ति विषयों की गहराई मे जाकर सोचते हैं,परन्तु इनकी सोच और लोगों की सोच से भिन्न होती है इसलिए लोग इनकी बातों को आसानी से समझ नहीं पाते। ऎसे व्यक्ति आध्यात्म के प्रति रूचि रखते हैं और इनकी दर्शन शास्त्र में भी विशेष रूप से रूचि होती है और अपनी दिनचर्या में भी उसे शामिल करते हैं। 

ऎसे व्यक्ति बहुत धीरे-धीरे सोच समझकर कार्य करने वाले होते हैं और संघर्षशील होते हैं। ऎसे व्यक्ति में सबसे अलग व्यवहार और संयमशील होने की आदत होती है। कभी-कभी इनका स्वाभिमान अहंकार में परिवर्तित होने लगता है। इसके लिए इन्हें हमेशा अपन स्वाभिमान को महत्त्व नहीं देना चाहिए। कभी-कभी दूसरों की खुशी का भी ध्यान रखकर कार्य कर लेना चाहिए।


मीन लग्न
 
मीन लग्न वाले व्यक्ति का व्यक्तित्व गुरू के समान होता है। मध्यम ऊंचाईगोल और सुन्दर आँखें और थो़डे मोटे होते हैं। ऎसे व्यक्ति थो़डे से जिद्दीधार्मिक और संयमी होते हैं। गुरू के समान आदर और सम्मान पाने वाले होते हैं। बहुत जल्दी लोगों के बीच में अपनी जगह बना लेते हैं। चेहरे पर एक तेज होता है। ऎसे व्यक्ति अच्छे वक्ता,गुरू और सलाहकार साबित होते हैं। थो़डे से पारम्परिक होते हैं अत: आसानी से अपनी ज़डों से दूर नहीं जा पाते।
 
इन्हें आसानी से गुस्सा नहीं आता परन्तु जब आता है तो कोई भी नहीं बचा पाता। ऎसे व्यक्ति गंभीर होते हैं और सभी बातें भूल सकते हैं परन्तु अपनी परम्परा और सिद्धान्तों को नहीं भूल सकते। धर्म के विरूद्ध जाकर ना तो कुछ करते है और ना ही करने देते हैं,महत्वकांक्षी होते हैं। इन्हें स्वतंत्र रहना पसंद होता है,परन्तु अपने से ब़डों द्वारा कहीं गई बातें पर अमल करते हैं। 
 
थो़डे से कंजूस होते हैंपरन्तु अपने ऊपर खर्चा करने से पीछे नहीं हटते। आत्मविश्वासी होते हैं और अपने आत्मविश्वास के कारण ही सफलता प्राप्त करते हैं और सम्मान पाते हैं। धार्मिक ग्रन्थों और साहित्य के प्रति इनकी रूचि होती है और अच्छे गुरू साबित होते हैं। अक्सर लोग अपनी परेशानी लेकर इन लोगों के पास आते हैं और इनसे सलाह पाकर खुश भी होते हैं। धार्मिक कार्यो में धन खर्च करने से पीछे नहीं हटते और धन संचय करने की आदत भी इनमें देखी जाती है।
 
अपने कार्यो को करने में दक्ष और दृढ़ निश्चयी होते हैं। इसी कारण कार्यो को समय से पहले कर लेना इनकी विशेषता होती है। ये सम्मान करना बखूबी जानते हैं। ऎसे व्यक्ति अपनी उम्र से ब़डी-ब़डी अर्थात् परिपक्व बातें करते हैं और इन्हें सुनना अच्छा लगता है। इनकी कार्यप्रणाली सादी और सरल होती है परन्तु ये लोक अक्सर ज्ञान बाँटते हुए दिखाई देते हैं।
 
ये लोग गलती करने पर सजा भी देते हैं और कभी-कभी नम्र और कभी-कभी कठोर भी बन जाते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य धर्म के प्रति ज्ञान अर्जित करना और बाँटना होता हैचाहे फिर वह इसके लिए लोगों को डराना ही क्यों ना प़डे। इन्हें समझना थो़डा-सा मुश्किल होता है। इन्हें अपनी सोच दूसरों पर नहीं थोपनी चाहिए और उन्हें समझने का प्रयास करना चाहिए। इससे लोग उनका ज्यादा सम्मान करेंगे और लोग खुलकर उनसे अपनी बातें कह पायेंगे।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks a lot for a sweet comments

एसिड भाटा रोग / GERD क्या है? एसिड भाटा रोग / GERM के क्या कारण हैं? एसिड भाटा रोग / GERD के लिए घरेलू उपचार

एसिड भाटा रोग / GERD क्या है? एसिड भाटा रोग / GERM के क्या कारण हैं? एसिड भाटा रोग / GERD के लिए घरेलू उपचार एसिड भाटा रोग / GERD क...